29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलिया और सिद्धार्थ के ब्रेकअप पर को लेकर आखिरकार जैकलीन ने तोड़ी चुप्पी

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच सब अच्छी तरह से है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 30 Sep 2017, 4:16 PM IST

Alia_Siddharth

Alia_Siddharth

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में रणबीर कपूर के जन्मदिन की पार्टी में साथ में देखे गए। कथित जोड़ी को लम्बे समय से एक दूसरे के साथ नहीं देखा गया था और अफवाहें हैं कि उनके बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। एक सूत्र का कहना है, 'आलिया और सिद्धार्थ रणबीर कपूर की पार्टी में देखे गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ वक्त बिताया। उन्होंने एक साथ तस्वीरों के लिए भी पोज दिया और लम्बे समय तक बातचीत में भी मशगूल रहे। इसलिए ऐसा लगता है कि अब उनके बीच कोई समस्या नहीं है।

आलिया और सिद्धार्थ के बीच परेशानी की खबरें तब शुरू हुई जब सिद्धार्थ की पिछली फिल्म अ जेंटलमैन रिलीज होने वाली थी। ऐसा कहा गया कि आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडीस में कुछ प्रॉब्लम है, जैकलीन अ जेंटलमैन में सिद्धार्थ के साथ थीं। हालांकि जैकलीन ने ऐसा होने से इनकार किया। आलिया पिछले कुछ सप्ताह से चंडीगढ़ और कश्मीर में फिल्म राजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि सिद्धार्थ भी अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरा करने में व्यस्त हैं इसलिए वे शायद ही एक दूसरे के साथ देखे गए। यह तब होता है जब उनके ब्रेक ऑफ की अफवाहें घूमना शुरू हुई थी। लेकिन अब चीजें ठीक दिखती हैं और कहा जाता है कि करण जौहर ने उनके लिए पीसमेकर की भूमिका निभाई है।

मैं अपने को-स्टार्स को कभी डेट नहीं करती: जैकलीन
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरों पर आखिरकार जैकलीन फर्नांडीस ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं कभी अपनी को-स्टार को डेट नहीं करती। कुछ ही दिनों पहले मीडिया में रिपोर्ट्स आई थी कि एक दूसरे को टाइम ना दे पाने के कारण इन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। साथ ही, सिद्धार्थ के साथ जैकलीन की बढ़ती नजदीकियों से आलिया नाराज हैं जिस वजह से ये दोनों अलग हो गए।

लेकिन डीएनए को दिए हुए इंटरव्यू में जैकलीन ने अपने और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। जैकलीन से पुछा गया कि मीडिया में कहा जा रहा है कि उनके कारण आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो गया तो उसपर उन्होंने कहा, 'जब शुरुआत में मैंने ऐसी खबरें पढ़ी तो मैंने कहा ठीक है। ये सब आम बात है और ये जल्द ही थम जाएगा। पर जब ये कहा जाने लगा कि मैंने आलिया को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है तब मुझे बहुत बुरा लगा। फिर आलिया और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप में मुझे जोड़कर खबरें बनाई गईं। लेकिन आलिया बहुत समझदार हैं और जानती हैं कि ऐसी खबरें कहा से आ रही है।'

जैकलीन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खुद आलिया को कॉल किया और कहा कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन आलिया उनके बारे में क्या सोचती हैं उससे उन्हें बहुत फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को फॉलो करती हूं, मुझे ये पता भी नहीं था कि मैं इंस्टाग्राम पर आलिया को फॉलो नहीं कर रही हूं। मैं ट्विटर पर अक्सर आलिया से बातें करती हूं। इसलिए मैं सोच रही थीं कि लोग पागल हैं क्या? क्या उन्हें ये सब नहीं दिखता?'

जैकलीन ने रिवील किया कि जब आलिया को इन खबरों के बारें में पता चला तो वो हंसने लगी और कहा, 'अगली बार जब हम मिलेंगे तो साथ मिलकर सोशल मीडिया पर बहुत सारी सेल्फी अपलोड करेंगे और इंस्टाग्राम पर भी कुछ ऐसा ही करेंगे।'