9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के आरोप के बाद अब एक बार फिर बढ़ी आलोक नाथ मुश्किलें, कॅरियर पर छाया संकट

विंता के सनसनी खेज खुलासे के बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेसेस ने आलोक नाथ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।      

less than 1 minute read
Google source verification
alok nath

alok nath

बीते साल इंडस्ट्री में 'संस्कारी बाबू जी' के नाम से मशहूर एक्टर alok nath पर राइटर विंता नंदा ने रेप का आरोप लगाया था। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। विंता के सनसनी खेज खुलासे के बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेसेस ने आलोक नाथ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। वहीं अब आलोक नाथ के सामने एक और मुसीबत आ गई है।

दरअसल, फिल्म 'मैं भी' के प्रोड्यूसर इमरान खान ने बताया कि मूवी में आलोक नाथ के होने की वजह से इसे कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर खरीद नहीं रहा है। फिल्म में आलोक नाथ ने एक जज की भूमिका निभाई है जो यौन उत्पीड़न जैसे केस की सुनवाई करता है।

प्रोड्यूसर इमरान ने बताया, 'हमने आलोक नाथ पर आरोप लगने और उन पर बैन लगने से काफी पहले पिछले साल जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। एक साल पहले कोई भी इतने अच्छे रोल के लिए आलोक नाथ को साइन कर सकता था।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग