
इम्तियाज अली से नाराज हैं चमकीला की बेटी
पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) की जिंदगी पर बनी फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब इस फिल्म पर अमर सिंह चमकीला के परिवार का भी रिएक्शन सामने आया है। यूट्यूब चैनल स्विच से बातचीत में चमकीला और गुरमेल की बेटी अमनदीप ने बताया कि जब उनके पिता की हत्या हुई उस वक्त वह सिर्फ 5 साल की थीं पर फिल्म में कहीं पर भी उनकी तस्वीर नहीं दिखाई गई है। इम्तियाज अली ने इस फिल्म के लिए उनसे बहुत सारी जानकारी ली थी पर फिल्म में उसे नहीं दिखाया गया।
अमनदीप ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां गुरमेल कौर ने पिता का अंतिम संस्कार किया था लेकिन इम्तियाज (Imtiaz Ali) ने फिल्म में ये सीन कहीं नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने इम्तियाज को अंतिम संस्कार की असली तस्वीरें दिखाई गई थी लेकिन उन्होंने फिल्म में किसी सीन में उनकी मां को रोते हुए नहीं दिखाया गया है।
Updated on:
01 May 2024 06:52 pm
Published on:
01 May 2024 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
