बॉलीवुड के महानायक ने पीएम मोदी के मंत्री के एक चैलेंज को स्वीकार करते हुए जवाब दिया है। हाल में केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उन्होंने फिटनेस चैलेंज दिया था। सबसे पहले उनके फिटनेस चैलेंज को क्रिकेटर विराट कोहली ने एक्सेप्ट किया और उसे पूरा किया। इसके बाद विराट ने यह फिटनेस चैलेंज महेन्द्र सिंह धोनी, पीएम मोदी और अपनी पत्नी अनुष्का को दिया। बता दें कि इस चैलेंज के तहत काम करते हुए फिट रहने के लिए सामने वाले को चैलेंज करना होता है। जो इस चैलेंज को एक्सेप्ट करता है, उसे चैलेंज पूरा करने के बाद किसी और को भी यह चैलेंज देना होता है।
अमिताभ ने एक्सेप्ट किया चैलेंज:
अब अमिताभ ने सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह की फिटनेस चुनौती 'हम फिट तो इंडिया फीट' को स्वीकार करते हुए कहा कि उनका फिटनेस मंत्र लगातार गतिशील है। साथ ही उन्होंने कहा 'हम फिट तो इंडिया फिट' नामक फिटनेस चुनौती को स्वीकार करते हैं। मुख्य मंत्र : लगातार गतिशील है, हर रोज जिम, जिम में हर दिन व्यायाम करें, प्रलोभन, ड्राइव या चक्र के अतिरिक्त मोर्सल को दूर करें (और) सूर्य को अक्सर देखें।'