24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू ऐश्वर्या राय के SIIMA 2024 जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बोले- काम के लिए…

Amitabh Bachchan Cryptic Post: ऐश्वर्या राय ने बेस्ट एक्ट्रेस SIIMA 2024 अवॉर्ड जीता है। बहु के अवॉर्ड जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 17 Sep 2024, 1:10 PM IST

Amitabh Bachchan-Aishwarya Rai

Amitabh Bachchan-Aishwarya Rai

Amitabh Bachchan Cryptic Post: ऐश्वर्या राय ने बेस्ट एक्ट्रेस SIIMA 2024 अवार्ड जीता है। एक्ट्रेस को ये अवार्ड मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के लिए मिला है। ऐश्वर्या राय के अवार्ड जीतने के बाद उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर किया है। अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट ब्लॉग काम को लेकर किया गया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट ब्लॉग के जरिए शेयर करते रहते हैं। इन दिनों एक्टर 'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ आए दिन ब्लॉग में तंज कसते हुए कुछ चीजें बोल जाते हैं लेकिन उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय की जीत पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया है। अमिताभ ने बहू के अवॉर्ड जीतने के कुछ घंटे बाद एक और पोस्ट शेयर किए है जो कि ऐश्वर्या राय को बधाई देने वाला नहीं है।

अमिताभ बच्चन ब्लॉग

अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने SIIMA 2024 अवॉर्ड में पोन्नियिन सेलवन 2 में एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। 16 सितंबर 2024 को ऐश्वर्या राय के अवार्ड जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अभी तक अपनी बहू ऐश्वर्या राय को बधाई नहीं दी है। अमिताभ बच्चन ने बहू के जीतने के कुछ घंटे बाद अपने फैंस को अपने नए ठिकाने के बारे में बताया है। अमिताभ बच्चन ने नए ब्लॉग में लिखा, "T 5135- काम के लिए देर हो गई, इसलिए जल्दी से निकल रहा हूं।" इसके साथ ही एक्टर ने दिल वाला इमोजी लगाया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों 'केबीसी 16' होस्ट कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने दूसरे ब्लॉग में रविवार को जलसा में होने वाले मीटअप का भी जिक्र किया है। अमिताभ ने जलसा में आने वाले फैंस को एनर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि रविवार की मुलाकातें उन्हें सोमवार को काम करने की एनर्जी देते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "रविवार की मुलाकातें वे एलिमेंट्स थे जो अगली सुबह को सार्थक बनाती हैं…काम पर जाने के लिए जल्दी उठना- जीने का सार और हम जो जीवन जीते हैं। सूर्यास्त के बाद सोएं…सूर्योदय के तक सोएं…धन उन लोगों का चला जाता है जो धन के राजा होने का दावा करते हैं।"

आराध्या ने मनाया मां ऐश्वर्या राय की जीत का जश्न

अमिताभ बच्चन ने तो अपनी बहू ऐश्वर्या राय को जीतने की बधाई नहीं दी है लेकिन एक्ट्रेस की बेटी आराध्या उनके साथ चीयरलीडर बनकर हर वक्त साथ दिखीं। ऐश्वर्या राय जैसे ही स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए पहुंची आराध्या ने अपनी मां के हर एक मोमेंट को कैमरे में कैप्चर किया और उनके साथ खुशी के पल शेयर किए। इस दौरान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।