19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब मराठी फिल्म में दिखाई देंगे अमिताभ बच्चन, कुछ ऐसा होगा किरदार

अमिताभ एक मराठी फिल्म में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल में इस फिल्म पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम 'एबी अणि सीडी' है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 06, 2019

अब मराठी फिल्म में दिखाई देंगे अमिताभ बच्चन, कुछ ऐसा होगा किरदार

अब मराठी फिल्म में दिखाई देंगे अमिताभ बच्चन, कुछ ऐसा होगा किरदार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( amitabh bachchan ) हमेशा से अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते आए हैं। इस इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बाद भी वह अक्सर फिल्मों में नया किरदार लेकर आते हैं।

बिग बी जहां एक ओर साउथ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में दमदार किरदार निभाने वाले हैं वहीं अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। अब अमिताभ एक मराठी फिल्म में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल में इस फिल्म पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम 'एबी अणि सीडी' है।

इस फिल्म में महानायक एक गेस्ट रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में लीड रोल मराठी स्टार विक्रम गोखले निभाएंगे। भले ही मूवी में अमिताभ का रोल गेस्ट के तौर पर है लेकिन उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।

बीते 20 मई को अमिताभ ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। फिल्म के निर्देशक मिलिंद लेले ने बिग बी के रोल की जानकारी देते हुए बताया कि वह 'एबी अणि सीडी' में विक्रम गोखले के दोस्त के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह रोल अमिताभ का एक यादगार रोल होने वाला है।