3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan-Dharmendra Friendship: ‘शोले’ के जय-वीरू की तरह थी इस फिल्म में जिगरी दोस्तों की जोड़ी, 2 करोड़ लगाकार मालामाल हुए मेकर्स

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती पर बनी 'शोले' को बॉलीवुड में दोस्ती पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है। जय और वीरू की यह कहानी आज भी हर किसी के दिल में बसी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 2 Aug 2024, 5:55 PM IST

Amitabh Bachchan-Dharmendra Friendship: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती पर बनी 'शोले' को बॉलीवुड में दोस्ती पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है। जय और वीरू की यह कहानी आज भी हर किसी के दिल में बसी है। लेकिन 'शोले' के दो साल बाद ही दोस्ती पर एक और फिल्म आई, जिसमें धर्मेंद्र तो थे लेकिन अमिताभ नहीं थे। फिर भी, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

'शोले' के बाद 'धरम वीर'

1977 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म 'धरम वीर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने धरम और जीतेंद्र ने वीर का किरदार निभाया। इन दोनों की दोस्ती को भी दर्शकों ने खूब सराहा। 'शोले' के 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' की तरह ही, 'धरम वीर' का 'सात अजूबे इस दुनिया में' भी सुपरहिट हुआ।

बॉक्स ऑफिस पर 'शोले' और 'धरम वीर' का प्रदर्शन (Sholey and Dharmaveer Movie )

1975 में रिलीज हुई 'शोले' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सैकनिल्क के अनुसार, 'शोले' का बजट 3 करोड़ रुपये था और इसने 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 'धरम वीर' 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी और इसने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

दोस्ती के ऊपर बनी अन्य फिल्में (Movies based on Friendship)

दोस्ती पर बनी फिल्मों की फेहरिस्त में 'शोले' और 'धरम वीर' के अलावा 1964 में आई सत्येन बोस की 'दोस्ती' भी शामिल है। यह फिल्म दिव्यांग दो दोस्तों की कहानी है, जिन्होंने अपनी दोस्ती से सभी को प्रभावित किया।

फ्रेंडशिप डे 2024 (Friendship Day 2024)

इस साल फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन अगस्त के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन हमें अपने दोस्तों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक खास अवसर देता है।

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड में डिजास्टर साबित हुई इन भाईयों की जोड़ी, 5 साल बाद पिता का साथ मिला तो हिला डाला बॉक्स ऑफिस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन