14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई की चकाचौंध से दूर बस और बैलगाड़ी के धक्के खा रहे हैं अमिताभ बच्चन, जानिए वजह…

हाल में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आए नजर 

less than 1 minute read
Google source verification
amitabh bachchan

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों ‘सैराट’(Sairat) जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले नागार्जुन मंजुले (Nagarjuna Manjule) की फिल्म ‘झुंड’ (Jhund) में काम कर रहे हैं। अमिताभ इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभवों को भी लगातार साझा कर रहे हैं। फिल्म 'झुंड' की शूटिंग को लेकर अमिताभ काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों से इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अमिताभ ने कुछ और तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,'बड़े दिनों के बाद गाँव की खटिया का आनंद लूटा और बैल गाड़ी की सवारी का।'

इससे पहले अमिताभ ने दो तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा था कि, 'उन्होंने मुझे पूछा कि आपने आखिरी बार कब बस में सवारी की थी। मैंने कहा, इसी दोपहर। लेकिन कॉलेज के उन दिनों को याद करना जब बस या ट्राम से जॉब के लिए सफर करते थे, अच्छा है।'

फिल्म ‘झुंड’ में अमिताभ बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे जो गली-मोहल्ले के लड़कों को जुटा कर उनकी एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं। कहा जा रहा है कि ये झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों को फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित करने वाले विजय बरसे की कहानी पर आधारित है। अमिताभ यही किरदार बड़े परदे पर उतारेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग