8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan कर देते हैं अपने पर्सनल बॉडीगार्ड को मालामाल, देते हैं इतनी सैलरी

अमिताभ बच्चन के एक्टिंग और पर्सनालिटी का हर कोई कायल है, यही कारण है जो उनकी फैनफॉलोइंग करोड़ो में है। वहीं सदी के महानायक के साथ साए की तरह रहने वाले उनके पर्सनल बॉडीगार्ड की सैलरी किसी बड़ी कंपनी के सीईओ से कम नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 27 Aug 2021, 8:16 AM IST

amitabh-bacchan.jpg

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का स्टारडम और फैन फॉलोइंग कितनी है इसके लिए किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बच्चे होय यंगस्टर्स हो या फिर बुजुर्ग हो, हर कोई अमिताभ बच्चन की एक्टिंग और उनकी पर्सनालिटी का कायल है। अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ इंडिया में बल्कि बाहर के देशों में भी काफी देखने को मिलती है। अमिताभ बच्चन जहां भी जाते हैं उनकी एक झलक पाने के लिए लोग पागल हो जाते हैं। महानायक की फैन फॉलोइंग को देखते हुए अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी को भी उतना ही तंदुरुस्त रखा गया है। अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जिनका नाम जितेंद्र शिंदे है वह अमिताभ के घर से बाहर निकलते ही उनके साया की तरह उनके आस-पास रहते हैं। जितेंद्र अमिताभ की हर फोटो में साथ में दिखाई दे ही जाते हैं, बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को सिक्योरिटी देने के लिए जितेंद्र शर्मा को अच्छी खासी सैलरी भी मिलती है।

जितेंद्र शिंदे अमिताभ बच्चन के पर्सनल बॉडीगार्ड है और वे उनकी सिक्योरिटी की पूरी देखरेख करते हैं। अमिताभ बच्चन जब भी घर से बाहर कदम रखते है तब जितेंद्र उनके साथ ही रहते हैं। चाहे किसी फिल्म की शूटिंग का सेट हो या फिर केबीसी का सेट जितेंद्र शिंदे कभी भी अमिताभ को अकेला नहीं छोड़ते हैं। गौरतलब है कि जितेंद्र शिंदे खुद अपनी सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं पर अमिताभ बच्चन के पर्सनल बॉडीगार्ड बनकर वह उनके साथ साए की तरह रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन अपने पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे को सालाना 1.5 करोड़ सैलरी देते हैं, जो किसी भी एमएनसी या प्राइवेट कंपनी के सीईओ की सैलरी के बराबर होती है।

ये भी पढ़े- बॉलीवुड फिल्ममेकर का दावा, टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा हार जाए इसके लिए रची गई साजिश, Tweet कर लिखी ये बात

बता दें कि अमेरिकन एकट्रर और प्रड्यूसर एलिजाह वुड को भी जितेंद्र शिंदे ने सिक्योरिटी दी थी, जब वह भारत दौरे पर आए थे। कहा जाता है कि बिग बी ने ही जितेंद्र को एलिजाह वुड को सिक्योरिटी देने को कहा था। जितेंद्र एक या दो साल से नहीं बल्कि कई सालों से अमिताभ बच्चन को सिक्योरिटी प्रोवाइड कर उनके रक्षक बने हुए है।वहीं बॉलीवुड के बाकी सेलिब्रिटी भी लंबे समय से उनकी सिक्योरिटी का ध्यान रख रहे पर्सनल बॉडीगार्ड को तगड़ी सैलरी देते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका तो अपने पर्सनल बॉडीगार्ड को भाई से कम नहीं मानती है और सैलरी के मामले में भी वह किसी से कम नहीं है। इधर सलमान और उनके बॉडीगार्ड शेरा का तालमेल भी किसी से छिपा नहीं है।