वहीं नीरज चोपड़ा ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि फाइनल मुकाबले के दिन जल्दबाजी में उन्होंने अपना जैवलिन फेंका था, क्योंकि वह अपना भाला ढूंढने में व्यस्त हो गए थे। दरअसल उनका जैवलिन पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के हाथ में था, जिसे देख उन्होंने उनसे इससे वापस ले लिया और जल्दबाजी में अपना भाला फैंका था। मीडिया फर्म को दिए गए इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा ने बताया था कि वह फाइनल मुकाबले की शुरुआत में अपना जैवलिन ढूंढ रहे थे, लेकिन उन्हें वह मिल नहीं रहा था।