19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air Strike: इस खास अंदाज में IAF के जवानों को सलामी देते नजर आए अमिताभ बच्चन, किया ये काम…

Amitabh Bachchan ने IAF के जवानों के इस कारनामे पर खास तरीके से प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 27, 2019

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को Pulwama आतंकी हमले का जवाब देते हुए air strike की। इसी के बाद से पूरा देश इन जांबाजों को सलामी दे रहा है। IAF ने पाकिस्तान के बालाकोट में मिराज फाइटर विमान की मदद से बम बरसाए और आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। इस खबर के आते ही पूरे देश में खलबली मच गई।एक के बाद एक Bollywood Starsके रिएकशन सामने आए।

हाल में महानायक Amitabh Bachchan ने भी IAF की टीम के इस कारनामे पर खास तरीके से प्रतिक्रिया दी।

अमिताभ बच्चन ने स्पेशल ट्वीट के साथ एक फोटो साझा की है। इसके कैप्शन में स्टार ने 118 तिरंगे के इमोजी अपलोड किए। इस फोटो में वे हंसते हुए शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं। न केवल अमिताभ बल्कि अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनुपम खेर, अशोक पंडित, तापसी पन्नू, विक्की कौशल जैसे सितारों ने भी Air Strike होने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

गौरतलब है की आने वाले 8 मार्च को अमिताभ बच्चन की थ्रिलर फिल्म 'बदला' रिलीज होगी। इस मूवी में तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। 'बदला' का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के भी अहम रोल में होने की चर्चा है।