19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC 16: बिग बी और भाई अजिताभ के बीच होती थी बहुत लड़ाई, Amitabh Bachchan ने किया बड़ा खुलासा

Akshay Kumar Cancer Story: शो के हॉट सीट पर बैठे अक्षय ने बताया कि 2018 में उन्हें कैंसर का पता चला। इलाज के दौरान, उन्हें कीमोथेरेपी और सर्जरी से गुजरना पड़ा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Sep 11, 2024

Amitabh Bachchan का लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' न केवल एक क्विज शो है, बल्कि यह दर्शकों के दिलों को छू लेने वाले पलों से भी भरपूर है। हाल ही में, शो के दौरान ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला पल सामने आया जब एक कैंसर योद्धा अक्षय ने अपनी संघर्ष की कहानी साझा की।

अक्षय की संघर्षपूर्ण कहानी (Akshay Kumar Life Struggle)

शो के हॉट सीट पर बैठे अक्षय ने बताया कि 2018 में उन्हें कैंसर का पता चला। इलाज के दौरान, उन्हें कीमोथेरेपी और सर्जरी से गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब उनके दोस्त कॉलेज जा रहे थे, तब वह अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे। अक्षय की कहानी सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

बिग बी ने दिया सांत्वना

अमिताभ बच्चन, जो खुद भी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर चुके हैं, ने अक्षय को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, "जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन उनसे बाहर निकलना ही हमारी जीत होती है। मैंने भी अस्पताल के कई चक्कर लगाए हैं, लेकिन सभी के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ होकर बाहर आया हूँ।"

भाई अजिताभ के साथ रिश्ते का खुलासा (Amitabh Bond with Brother Ajitabh)

शो के दौरान अमिताभ बच्चन से उनके छोटे भाई अजिताभ के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। बिग बी ने बताया कि वे बाकी भाई-बहनों की तरह एक सामान्य रिश्ता साझा करते हैं। उन्होंने कहा, "हमने एक-दूसरे के साथ कई राज़ साझा किए, जिन्हें हम अपने माता-पिता के साथ नहीं कह सकते थे। लेकिन हम अक्सर लड़ते भी थे और एक-दूसरे को ब्लैकमेल करने में पीछे नहीं रहते थे।"

KBC 16 में लगे चार चांद

अमिताभ बच्चन द्वारा बचपन के इस किस्से को सुनाकर सभी को हंसाया गया। उनके इस भावुक और हास्यपूर्ण अंदाज ने शो का माहौल और भी गुलजार कर दिया।