12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया का नंबर इस नाम से किया है सेव, लेकिन बदलने का लिया फैसला

केबीसी में अमिताभ ने पर्सनल बातें की शेयर जया बच्चन का किस नाम से है सेव बताया जया के नाम को बदलने की कही बात
2 min read
Google source verification
0lasa4i8_amitabh-bachchan-kbc_625x300_21_august_19.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन किसी ना किसी वजह सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी तबीयत थोड़ी खराब होने की वजह से फैंस काफी परेशान हो गए थे। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के इकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं जो इस उम्र में भी अपने काम में पूरी तरह से एक्टिव हैं। शो कौन बनेगा करोड़पति में प्रतिभागियों को मजेदार बातों से हंसाते रहते हैं। रिसेन्टली केबीसी का एक एपिसोड काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सुमित तडियाल से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया। बिग बी ने पूछा कि सुमित की लव मैरिज हुई है या अरेंज। इसपर सुमित ने बताया कि शादी तो लव हैं लेकिन चीज़े अरेंज वाली हैं। एक किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उन्हे सुनिए जी कह कर बुलाती हैं। फोन में भी पत्नी ने यही नाम सेव कर रखा है। इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने भी पत्नी जया बच्चन का नाम जेबी के नाम से सेव कर रखा है। लेकिन उन्होंने इसे बदलने की बात भी कही। बिग बी ने कि वो भी जया बच्चन का नाम सुनती हो कर देंगे।

शो में इसके साथ अमिताभ ने पर्सनल लाइफ से जुड़े और किस्से भी शेयर किए। कंटेस्टेंट ने बताया कि गलती किसी की भी हो माफी हमेशा उन्हें ही मांगनी पड़ती है। इसपर अमिताभ ने उनका साथ देते हुए कहा कि हां ये बात एकदम सही है माफी तो पति को ही मांगनी पड़ती है। शो में इसके साथ ही दिवाली पर स्पेशल अनाउंसमेंट भी की गई। दिवाली पर सभी कंटेस्टेंट को एक सोने का सिक्का और एक ओप्पो रीनो फोन गिफ्ट दिया जाएगा।