4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा- मेरे वैवाहिक जीवन में पड़ जाएगी अड़चन

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की शुरुआत पिछले महीने से हुई है। इस बार शो में शानदार शुक्रवार को भी शामिल किया गया है। इसमें जाने-माने सितारे हॉट सीट पर बैठते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Sep 2021, 11:01 AM IST

amitabh_bachchan.jpg

Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कई दशकों से वह फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं और आज भी वह पहले की ही तरह एक्टिव हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन टीवी पर भी एक्टिव हैं। इन दिनों वह छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में बिग बी कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछने के अलावा लोगों को काफी एंटरटेन भी करते हैं। लेकिन गुरुवार के एपिसोड में ऑडिएंस में बैठी उनकी एक फीमेल फैन से उन्हें काफी अटेंशन मिल रहा था।

महिला फैन बार-बार बिग बी को फ्लाइंग किस कर रही थीं। ऐसे में बिग बी बोल पड़े कि इससे उनकी शादी खतरे में पड़ जाएगी। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट कल्पना दत्ता ने 12,50,000 रुपये के सवाल का सही जवाब दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रेक लिया। ब्रेक के दौरान एक महिला फैन अमिताभ बच्चन को फ्लाइंग किस करने लगीं। इस पर अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा, 'मैडम देखिए, मैं आपको बता दूं सही-सही बात। हमारे वैवाहिक जीवन में बहुत बड़ी अड़चन हो गईं आप। इतने सारे किसेज भेज दिए क्या बताएं आपको।'

ये भी पढ़ें: जब Kareen kapoor ने Ajay Devgn के साथ किसिंग सीन करने से कर दिया था इंकार,टूट सकता था रिश्ता

बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की शुरुआत पिछले महीने से हुई है। इस बार शो में शानदार शुक्रवार को भी शामिल किया गया है। इसमें जाने-माने सितारे हॉट सीट पर बैठते हैं। इस शुक्रवार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण व कोरियोग्राफर फराह खान पहुंचे थे। शो में दोनों अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आईं। शो के कई प्रोमो वीडियो को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। अमिताभ बच्चन ने दीपिका और फराह के साथ काफी मस्ती भी की।

ये भी पढ़ें: जब Aishwarya Rai का हुआ था Abhishek Bachchan से झगड़ा, कमरे से बाहर बिताई दो रातें

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, हाल ही में उन्होंने गुडबाय फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है। इसके अलावा, वह द ग्रेट मैन, माई डे, द इंटर्न, झुंड जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन