बिग बी अक्सर अपनी भावनाएं अपनी खुशी फैंस के साथ पोस्ट के जरिए शेयर करते नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन ने ये पोस्ट 7 जुलाई रात करीब 1.15 पर किया। वहीं, महानायक के फैंस तुरंत उन्हें रिप्लाई करने में जुट गए। एक यूजर ने लिखा, “हमारे यहां किरकिट से मतलब क्रिकेट से है।” दूसरे ने लिखा, “सर सही बोल रहे हैं मैच देखकर दिल खुश हो गया।” तीसरे ने लिखा, “सर आप हमेशा लेट नाइट ही पोस्ट करते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यंग इंडिया, यंग टीम।”