13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big b news: अमिताभ ने शेयर की पिता की सीख, बोले मन का हो तो अच्छा, ना हो तो ज्यादा अच्छा

अमिताभ ने शेयर की पिता की सीख बोले मन का हो तो अच्छा ना हो तो ज्यादा अच्छा
less than 1 minute read
Google source verification
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसके माध्यम से उन्होंने अपने पिता कि एक अच्छी सीख को शेयर किया है। जिसमें लिखा है, 'मन का हो तो अच्छा, मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा..।'

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को यह सीख उनके पिता स्वर्गीय डॉ हरिवंश राय बच्चन ने उस समय दी थी जब बिग बी जिंदगी के एक विचलित मोड़ से गुजर रहे थे । पहले उन्हें इस सीख का मतलब समझ नहीं आया कि 'जो मन का ना हो तो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है' इस पर उनके पिता ने उन्हें समझाया कि 'अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो वह ईश्वर के मन का हो रहा है और ईश्वर हमेशा तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा। इसलिए यह ज्यादा अच्छा है।'

अमिताभ बच्चन ने अपने बाबूजी को याद करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटो के साथ बाबूजी किया सीख शेयर की है।

View this post on Instagram

“मन का हो तो अच्छा ; मन का ना हो तो ज़्यादा अच्छा " बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सिखाया , तो समझ में नहीं आया । जो मन का ना हो वो ज़्यादा अच्छा कैसे हो सकता है । फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया । 'अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है , तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है , और ईश्वर हमेशा , तुम्हारा अच्छा ही चाहेगा , इस लिए ज़्यादा अच्छा !'

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग