18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन गुस्से से हुए लाल, चेहरे को देख फैंस भी हो गए हैरान!Photoहुई वायरल

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल ट्वीट कर जताया गुस्सा

less than 1 minute read
Google source verification
amitabh.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बात करें तो वे अन्य स्टार्स की अपेक्षा सेशल मीडिया पर एक्टीव रहने वाले पहले अभिनेता है। जो अपनी हर बातें फैंस से शेयर करते रहते है और साथ ही लोगों से रूब रू होते रहते हैं। बैसे इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वो ट्वीट के जरिए इंटरनेट पर छा जाते हैं।

हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने एक फोटो शेयर करके फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। क्योंकि शेयर की गई तस्वीर में अमिताभ का चेहरा काफी गुस्से वाला नजर आ रहा हैं। बिग बी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस अलग अंदाज की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मिजाज में थोड़ी सख्ती जरूरी है जनाब, लोग पीकर खाली कर देते अगर समंदर खारा ना होता।"

अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "कभी कभार, हमारा इम्तिहान, हमारी कमज़ोरियों को दिखाने के लिए नहीं लिया जाता; वो लिया जाता है, हमारी ताकत को दिखाने के लिए। " एक्टर का ये ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करे तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही अपनी आने वाली चार फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। बिग बी अब जल्द ही 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'. फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।