28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर आयुष्मान तक सबने एक सुर में बोला ‘जय हिंद’ फैंस को ऐसी दी ‘स्वतंत्रता दिवस’ की शुभकामनाएं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस और देशवासियों को ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस ( Independence day 2019 ) पर बधाई दी है....
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 16, 2019

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

15 अगस्त को पूरे भारत देश में आजादी का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आजादी की 73वीं वर्षगांठ की धूम देश के हर कोने में देखी गई। 15 अगस्त, 1947 को भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। देश को आजाद करवाने के लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने अपना लहू बहाया और भारत मां के लिए अपना बलिदान दिया। आजादी के इस पर्व पर हर देशवासी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी एक सुर में 'जय हिंद' बोलते नजर आए। आइए देखते हैं स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने देशवासियों को किस अंदाज में दीं शुभकामनाएं...

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस और देशवासियों को ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस ( Independence day 2019 ) पर बधाई दी है। उन्होंने तिरंगे को सलाम करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेता अजय ने भी 73वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

जाने माने कवि कुमार विश्‍वास ने भी अपनी कविता, 'है नमन उनको' शेयर कर 15 अगस्‍त की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने लिखा है- स्वतंत्रता दिवस की अनेक शुभकामनाएं प्रथम प्रणाम, देश के स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और तमाम जवानों को जो सुनिश्चित करते हैं कि जब तक उनके फ़ौलादी सीने हिमालय बने खड़े हैं, तब तक हम पर उठने वाली हर कुदृष्टि नाकाम होगी। आपके होने से हम हैं।

केसरी के गाने 'तेरी मिट्टी के बोल' ल‍िखने वाले मनोज मुंतश‍िर ने भी 15 अगस्‍त पर चाहने वालों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।