10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महानायक ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लिए की दुआ, वायरल हो रहा ट्वीट

महानायक ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लिए की दुआ, वायरल हो रहा है यह ट्वीट
less than 1 minute read
Google source verification
रेमो डिसूजा

रेमो डिसूजा

महानायक अमिताभ बच्चन ने मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के स्वास्थ्य के लिए दुआ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फैन के द्वारा शेयर किए गए वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, "जल्दी से स्वस्थ हो जाएं रेमो, दुआएं और आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद"

जानकारी के अनुसार यह वीडियो एक डांस रियलिटी शो का है। जिसमें कंटेंस्टेंट की परफॉर्मेंस की रेमो ने तारीफ की थी। आपको बता दें कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर रेमो के फैन उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। आपको बता दें रेमो ने एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है इन दोनों फिल्मों की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी रेमो का स्वास्थ्य देखने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग