
Amjad Khan birth Anniversary
Amjad Khan Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिल्म शोले से एक ऐसा विलेन मिला, जिसे उन्हें दुनिया से जाने के बाद भी याद किया जाता है। अमजद खान ने अपने करियर में कई फिल्में की, लेकिन उनकी पहचान 'शोले' के 'गब्बर सिंह' के तौर पर हुई। अमजद ने इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। उनकी एक्टिंग के लोग दिवाने हैं। उन्होंने हमेशा लोगों का दिल जीता। सालों तक लोगों को खुश करने वाले अमजद खान अपने आखिरी समय में बिल्कुल ठीक नहीं थे। अमजद खान का निधन साल 1992 को हुआ था। उनके जाने से फैंस को गहरा सदमा लगा था। वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। आज उनके जन्मदिन पर अमजद खान की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।
अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ। अमजद खान का आज 84वां जन्मदिन हैं। अमजद खान के शूटिंग सेट के कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन उनमें से एक किस्सा है जो शायद बेहद अलग है। इस समय में हर इंसान चाय के लिए बेकरार रहता है। थकावट हो या मस्ती चाय हर चीज का इलाज है। ऐसा ही कुछ सोचते थे शोले के गब्बर अमजद खान। अमजद खान को चाय इतनी पसंद थी कि वह दिन में इतनी चाय पीते थे जितना कोई सोच भी नहीं सकता। कहा जाता है कि अमजद एक दिन में 80 कप चाय पी जाते थे। अगर चाय न मिले तो बेचैन हो जाते थे। इस सिलसिले में उनका एक काफी मशहूर किस्सा है। जब उन्हें चाय नहीं मिली थी, तो हैरान कर देने वाला कदम उठाया था। एक बार पृथ्वी थिएटर में रिहर्सल चल रही थी। इस नाटक में अजमद भी थे। जब प्ले के बीच में उन्होंने चाय मांगी और वह नहीं मिली, तो वह परेशान हो गए।
अमजद खान ने पूछा कि चाय क्यों नहीं मिल रही, तो बताया गया कि चाय बनाने के लिए दूध खत्म हो गया है। इसके बाद अमजद खान ने अपनी चाय की तलब मिटाने के अनोखा रास्ता निकाल लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमजद अगले दिन सेट पर दो भैंस लेकर पहुंचे और वहां बांध दी। चाय के लिए उनके प्यार को देखकर हर कोई हैरान रह गया। अमजद खान का जब निधन हुआ उससे पहले वह एक वजह से काफी लाचार महसूस करने लगे। अपनी लाचारी का दर्द एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने बताया था। एक बार वह फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' की शूटिंग के लिए गोवा जा रहे थे लेकिन उनकी फ्लाइट मिस हो गई और उन्होंने गोवा कार से जाने का फैसला किया। लिया लेकिन उस रास्ते में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया।
बताया जाता है कि उनके शरीर की इस एक्सीडेंट में कई हड्डियां बुरी तरह टूट गई थीं। इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें चलने-फिरने के लिए व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ता था। व्हील चेयर पर आने की वजह से अमजद का वजन बढ़ता गया और वो मोटापे से बीमारी के शिकार हो गए। ओबेसिटी की वजह से एक दिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा और हार्ट अटैक ने उनकी जान चली गई।
Published on:
12 Nov 2024 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
