
Amy Jackson
बॉलीवुड एक्ट्रेस Amy Jackson लगातर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें क एमी जैक्सन शादी से पहले ही मां बनने जा रही हैं। आए दिन एमी जैक्सन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
इन तस्वीरों को एमी जैक्सन ने कुछ ही समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी एक और लड़की तस्वीर में दिखाई दे रही है। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
बता दें कि हाल ही में एमी जैक्सन का वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उनका ये वीडियो अल्ट्रासाउंड कराने के दौरान का था। इस वीडियो में कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने पेट में पल रहे बच्चे के मूवमेंट को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। उनकी ये खुशी उनके फेस पर साफ देखी जा सकती है। एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज इस बच्चे को लेकर खासे एक्साइटेड हैं।
Updated on:
06 Jun 2019 02:31 pm
Published on:
06 Jun 2019 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
