1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम पर अनन्या के फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ के पार

अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और इसी के चलते उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है....

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Mar 30, 2020

Ananya Pandey

Ananya Pandey

अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और इसी के चलते उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। अनन्या के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या इन दिनों एक करोड़ से ज्यादा हो गई है।

ऐसे में उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक संदेश साझा किया है, जिन्हें वे प्यार से 'अनन्याज' कहकर बुलाती हैं। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, आपको खूब सारा प्यार। हमेशा मेरे साथ रहने और इतने प्यारे बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। आप सबके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं।

सभी प्यारे संदेशों के लिए आपका शुक्रिया। मेरे फैनक्लब और अनन्याज को खूब सारा प्यार।' अनन्या इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां सब कुछ प्रशंसकों संग अकसर साझा करती रहती हैं। फिल्मों की बात करें वे जल्द ही 'खाली पीली' और विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।

Story Loader