
नई दिल्ली। रणबीर कपूर और सलमान खान की दुश्मनी के चर्चें तब से हैं जब से रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। लेकिन आज जब सलमान खान और रणबीर कपूर एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं तब भी इन दोनों के बीच तनाव की ख़बर सामने आती ही रहती है। इनके बीच कडवाहट की एक वजह कैटरीना को भी बताया जाता है। लेकिन इससे पहले भी दोनों की बीच वाद विवाद नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि जब रणबीर कपूर बॉलीवुड में नहीं आए थे तब वो स्टार किड के नाम से जाने जाते थे। एक बार की बात है कि सलमान खान अपनी फिल्म 'रेडी' और 'वाटेंड' सक्सेस पार्टी के लिए एक पब में संजय दत्त के साथ गए थे। जहां रणबीर कपूर भी अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। दोनों के बीच अचानक से बेहस हो गई और सलमान खान ने अपना आपा खोकर रणबीर के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने रणबीर को लगातार लात और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां पर मौजूद संजय दत्त ने दोनों की लड़ाई को रोका और रणबीर पब से निकल गए। लेकिन जैसे ही सलमान खान के पिता सलीम खान को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत कपूर परिवार से माफी मांग ली।
इन दोनों के बीच मन मुटाव का किस्सा यहीं नहीं खत्म हुआ, खबरों के मुताबिक कैट और रणबीर के ब्रेकअप की वजह सलमान खान को ही बताया जाता है। सलमान खान ने तो रणबीर कपूर पर उनकी गर्लफ्रेंड को चुराने का भी आरोप लगाया था। लेकिन आजकल रणबीर के साथ ब्रेकअप होने के बाद से कैटरीना और सलमान को कई बार साथ में देखा जाता है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और सलमान खान ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में साथ काम किया था। उस दौरान कैट और सलमान रिलेशनशिप में थे।
Updated on:
28 Sept 2019 12:05 pm
Published on:
28 Sept 2019 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
