
जानिए क्यों 66 साल के अनिल कपूर लोगों को दिखने में 25 साल के लगते हैं।
Anil Kapoor Fitness Secret: बॉलीवुड एक्टरअनिल कपूर बार-बार अपनी फिटनेस के संबंध में समाचारों का केंद्र रहते हैं। उनकी फिटनेस पर बार-बार सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है। इसे लेकर 66 वर्षीय अनिल कपूर को लोग 25 साल के जवान दिखने के लिए देखते हैं। इस पर, कुछ यूजर ने कहा है कि अनिल कपूर जवान दिखने के लिए सांप का खून पीते हैं और किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं। इन सवालों का अनिल कपूर ने अरबाज खान के टॉक शो Pinch पर रिएक्ट किया था।
साल 2021 में अनिल कपूर ने अरबाज खान के टॉक शो Pinch में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़े कई राज खोले। अरबाज खान के टॉक शो में अनिल कपूर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। हालांकि अरबाज ने अनिल कपूर इस शो के एक सेगमेंट में जब कुछ लोगों का रिकॉर्डेड वीडियो दिखाया तो वह एकदम शॉक्ड हो गए। वीडियो में लोगों ने सबसे अधिक अनिल कपूर की फिटनेस पर सवाल किए। वीडियो की शुरुआत में, लोग अनिल कपूर की आयु के रहस्य को लेकर आकलन करते हैं, लेकिन बाद में खुद को क्रिटिसाइज़ करते हुए उनकी फिटनेस के राज को साझा करते हैं।
अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं?
एक व्यक्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि वह (अनिल कपूर) किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं," जबकि एक अन्य व्यक्ति का मानना था कि उन्हें "ब्रह्मा जी का वरदान" मिला है। इसके बाद, तीसरे यूजर ने सारी हदें पार करते हुए कहा कि अनिल कपूर जवान रहने के लिए "सांप का खून पीते हैं," जो उनकी फिटनेस का राज है। यूजर्स के पूछे गए सवालों के वीडियो देखने के बाद, अनिल कपूर हंसने लगते हैं और अरबाज से पूछते हैं, "क्या ये सवाल सही हैं या आप लोगों ने पैसे देकर उन्हें ऐसा कहने के लिए कहा है?"
खुद को लकी मानते हैं अनिल कपूर
इस पर अरबाज हंसते हुए कहते हैं कि सभी टिप्पणियां सही हैं। उनकी बातों को सुनकर अनिल ने कहा कि वे कहते हैं ना कि "बहुत दिया देने वाले ने, आंचल में नहीं समाए। ऊपरवाला मेरे ऊपर मेहरबान था। उसने हर चीज से मुझे नवाजा है।" इस दौरान, अनिल ने अपनी फिटनेस और सफलता का क्रेडिट भगवान को देते हुए खुद को भाग्यशाली माना। उन्होंने कहा कि हालांकि हर कोई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन वह खुद भाग्यशाली रहे हैं और उन्हें भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी जताया कि जो प्यार जनता ने दिया उसके लिए भी वो उनके शुक्रगुजार हैं।
इस वीडियो के 8:49 मिनट पर फैंस ने पूछा है सवाल
Updated on:
21 Dec 2023 10:47 am
Published on:
21 Dec 2023 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
