
अचानक पॅापुलर हुआ अनिल कपूर का ये डुप्लीकेट, तस्वीरें देख गच्चा खा जाएंगे
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर Anil Kapoor एक बार फिर फॅार्म में आते नजर आ रहे हैं। हाल में उनकी फिल्म 'Total Dhamaal' रिलीज हुई है। तभी से अनिल कपूर को लेकर चर्चा है। हाल में एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों एक ऐसा शख्स चर्चा में है जो हूबहू अनिल कपूर की तरह दिखता है। उनका नाम है आरिफ खान।
आरिफ को पहली नजर में देखते ही लोग अनिल कपूर समझ बैठते हैं और उनसे ऑटोग्राफ लेने लगते हैं। वे बिल्कुल अनिल कपूर की तरह दिखते हैं। उनके बोलने से लेकर चलने तक का तरीका बिल्कुल अनिल कपूर जैसा है।
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान आरिफ ने बताया, 'मैं मुंबई एक्टर बनने आया था अनिल कपूर का डुप्लीकेट नहीं। लेकिन आज मैं जो कुछ भी उसके लिए अनिल कपूर का आभारी और एहसानमंद हूं।' उन्होंने आगे बताया, ' मैं महाराष्ट्र के आकोला जिले का रहने वाला हूं। एक बार अनिल कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान मैं उनसे मिलने पहुंचा। वे लोगों को ऑटोग्राफ दे रहे थे। लोगों ने मुझे देखते ही अनिल कपूर समझ लिया और मुझसे ऑटोग्राफ लेने लगे।'
आरिफ ने आगे कहा, ' इस दौरान अनिल ने पूछा कि ये भीड़ क्यों लगी है लोगों ने उन्हें बताया कि आपका कोई डुप्लीकेट है जो लोगों को ऑटोग्राफ दे रहा है। इस दौरान हमारी मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे गले लगाया और खूब प्यार दिया।'
Published on:
08 Apr 2019 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
