
anil kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं और आज भी पहले की तरह ही फिल्मों में एक्टिव हैं। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उनके फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है। ६४ साल की उम्र में भी वह काफी यंग दिखते हैं। ऐसा लगता है मानो हर साल उनकी उम्र बढ़ने की बजाए घट रही हो। हर कोई उनकी फिटनेस और जवानी का राज जानना चाहता है। कुछ लोगों का कहना है कि अनिल कपूर यंग दिखने के लिए सांप का खून पीते हैं। आइए जानते हैं कि इस पर एक्टर ने क्या कहा।
हाल ही में अनिल कपूर अरबाज खान के टॉक शो Pinch में पहुंचे थे। शो में अनिल कपूर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। साथ ही, उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर भी बात की। अरबाज ने जब अनिल कपूर को कुछ लोगों का रिकॉर्डेड वीडियो दिखाया तो वह हैरान रह गए। वीडियो में लोग पहले अनिल कपूर की उम्र का अंदाजा लगाते हैं फिर उनकी फिटनेस का राज बताने लगते हैं।
वीडियो में एक शख्स ने कहा, मुझे लगता है वो (अनिल कपूर) किसी प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं। एक ने कहा, उन्हें ब्रह्मा जी का वरदान मिला है। वहीं, अन्य शख्स बोल पड़ा, अनिल कपूर जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं, यही उनकी फिटनेस का राज है। ये वीडियो देखकर अनिल कपूर हंसने लगते हैं। उसके बाद वह अरबाज से कहते हैं, '' क्या ये सवाल सही के हैं या आप लोगों ने पैसे देकर उन्हें ऐसा कहने को कहा है। '' इसके बाद अनिल कहते हैं, वो कहते हैं न कि बहुत दिया देने वाले ने, आंचल में नहीं समाए। ऊपर वाले ने बहुत कुछ दिया है लाइफ में पर्सनली, प्रोफेशनली, फाइनेंश्ली इतना कुछ दिया है कि यह मदद करता है कि आप कैसे नजर आते हैं। हर कोई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लेकिन मैं खुशनसीब हूं।'
Published on:
16 Sept 2021 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
