बॉलीवुड

मराठी भाषा दिवस पर लक्ष्मीकांत बेर्डे को याद कर भावुक हुए अनिल कपूर, कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि…

Anil Kapoor Recalls Laxmikant Berde: लक्ष्मीकांत बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन वह आज भी अपनी कला से दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। हाल ही में मराठी राजभाषा दिवस के अवसर पर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने लक्ष्मीकांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

2 min read
Feb 28, 2023
Anil Kapoor Shared A Special Post On The Occasion Of Marathi Bhasha Din, recalls Laxmikant Berde

Anil Kapoor Recalls Laxmikant Berde: मशहूर कॉमेडियन लक्ष्मीकांत बेर्डे को मराठी मनोरंजन जगत में कॉमेडी का बादशाह कहा जाता है। उनके चुटकुलों का समय, उनके चेहरे के भाव और लोगों को जोर से हंसाने की उनकी क्षमता ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बना दिया। उनका हर किरदार दर्शकों के बीच मशहूर हुआ। उन्हें इस दुनिया को छोड़े हुए 19 साल हो चुके हैं। लेकिन वो आज भी अपनी कला के माध्यम से दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। उनके चाहने वाले और दोस्त आज भी उनकी यादों से भावुक हो जाते हैं। लक्ष्मीकांत के साथ जिसने भी काम किया है वो उन्हें कभी नहीं भूला सकता। अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने लक्ष्मीकांत बेर्डे की यादों को ताजा कर दिया है।


अनिल कपूर ने लक्ष्मीकांत बेर्डे को किया याद


अनिल कपूर ने लक्ष्मीकांत के साथ की एक खास याद को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लक्ष्मीकांत के साथ की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में लक्ष्मीकांत अवॉर्ड लिए दिखाई दे रहे हैं। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'हमाल दे धमाल' के लिए मिला था।

यह भी पढ़ें: जब फ्लाइट में घबरा गईं यह महिला, अनिल कपूर ने पकड़ा हाथ, यात्री ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा


लक्ष्मीकांत के साथ इस मराठी फिल्म में नजर आए थे अनिल कपूर


अनिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पूरे महाराष्ट्र को मराठी भाषा दिवस की शुभकामनाएं। इसके साथ ही आज मुझे अपनी इकलौती मराठी फिल्म 'हमाल दे धमाल' याद आ गई। उस फिल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात थी। क्योंकि इसमें मेरे करीबी दोस्त लक्ष्मीकांत बेर्डे ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग की मिसाल पेश की थी। मैं अब भी उन्हें मिस करता हूं। मैं उन्हें हर दिन मिस करता हूं।"


लक्ष्मीकांत ने कम उम्र में ही दुनिया को किया अलविदा


बता दें, लक्ष्मीकांत बेर्डे ने 50 साल की उम्र में हीं दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें किडनी की बीमारी थी। कई सालों तक उनका इलाज चला। लेकिन वे मौत से जंग हार गए। अपने ह्यूमर से लोगों को हंसाने वाले इस एक्टर का निधन साल 2004 में ही हो गया।


अपनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं अनिल कपूर


वहीं बात करें अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने लक्ष्मीकांत बेर्डे की मराठी फिल्म 'हमाल दे धमाल' में साथ काम किया था। इस फिल्म में अनिल ने गेस्ट स्टार लेकिन अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इन दिनों अनिल कपूर अपनी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की वजह से चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: इस वजह से सनी देओल ने पकड़ लिया था अनिल कपूर का गला, साथ में फिर नहीं की कोई फिल्म

Published on:
28 Feb 2023 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर