15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुस्से में आए अनिल कपूर ने इन एक्टर को कहा ‘ढोंगी’,’दूसरों को भटकाने का काम करते हैं’

अनिल कपूर ने बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स के बारे में किया खुलासा आमिर सबसे ज्यादा मेहनती अभिनेता हैं।

2 min read
Google source verification
anil_kapoor_.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सदाबहार दिखने वाले अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में पहुंचे हैं। । जहां उनके साथ निर्देशक अनीज बज्मी भी थे। और दोनों ने एक डिस्कशन में हिस्सा लिया। इस दौरान पूछे गए सवाल पर अनिल कपूर ने बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स के बारे में ऐसा खुलासा कर डाला कि इस बात को सुनते ही यह स्टार्स भी हो गए हैरान। ये दो सुपरस्टार्स कोई और नहीं बल्कि सलमान खान और आमिर खान हैं।

अनिल कपूर ने कहा कि सलमान और आमिर ये दोनो ही ढोंगी हैं ये लोग दूसरे अभिनेताओं को उल्लू बनाते हैं। दरअसल अनिल कपूर से इंटरव्यू के दौरान उन अभिनेताओं के बारे में पूछा गया जो 'इंडस्ट्री में शुरुआती सफलता पाने के बाद गाड़ी और घर खरीद लेते हैं। और बाद में आलसी क्यों हो जाते हैं? वो काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं?आपको क्या लगता है कि इस कैटेगरी में कोई अभिनेता है?'
अनिल कपूर ने इस सवाल का जबाब कुछ इस तरह से दिया। कि 'मैं आपकी बात से बिल्कुल सहमत हूं। कई अभिनेता शुरुआत में अच्छा काम करते हैं लेकिन बाद में आलसी हो जाते हैं। वो काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। आमिर को ही देखिए वो खुद को आलसी कहते हैं जबकि ऐसा नहीं है। आमिर केवल ऐसा करने का दिखावा करते हैं जिससे बाकी अभिनेताओं को लगता है कि जब आमिर खान इतने बेहतरीन अभिनेता होकर इतने आलसी हैं तो मैं भी कर लूंगा। जबकि आमिर सबसे ज्यादा मेहनती अभिनेता हैं।'

अनिल कपूर ने सलमान के बारे में कहा कि 'जब भी मैं सलमान खान के साथ फ्लाइट में सफर करता हूं तो देखता हूं कि वो बार-बार अच्छा खाना और मीठा मंगवाते हैं ताकि मैं भी ऐसा खाना मंगवा लूं। सच्चाई ये है कि सलमान इतना स्वादिष्ट खाना कभी-कभी ही खाते हैं लेकिन दूसरे अभिनेताओं को लगता है कि जब सलमान हर दिन ऐसा स्वादिष्ट खाना खाकर इतने हैंडसम हैं तो वो ऐसा सिर्फ दिखावा के लिये करते हैं। सलमान दूसरे अभिनेताओं को भटकाने का काम करते हैं।'
अनिल कपूर हाल ही में फिल्म 'पागलपंती' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा की मुख्य भूमिका है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिले हैं। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।