
surendra kapoor chowk
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर के नाम पर गुरुवार को मुंबई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का अनावरण किया गया। इस खास मौके पर अनिल और उनकी बेटी सोनम कपूर, बोनी और उनके बेटे अर्जुन कपूर, बेटी जाह्नवी, संजय और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह आदि उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि सुरिंदर कपूर की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा चेम्बूर इलाके में ही बीता है। अर्जुन और सोनम ने इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही कपूर परिवार को इसके लिए बधाईयां भी दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मलंग' के प्रमोशन में बिजी है। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' एक क्राइम थ्रिलर है। जिसमें अनिल, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म को मुख्यतौर पर गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
Published on:
07 Feb 2020 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
