
एनिमल ने मंगलवार 19वें दिन मचाया गदर
Box Office Collection: फिल्म एनिमल (Animal) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अपना बजट पूरा कर लिया है। अब फिल्म अपने प्रॉफिट के लिए कमा रही है। एनिमल का क्रेज इतना है कि दर्शक एक बार फिल्म देखने के बाद दूसरे थिएटर्स जा रहे है। सोमवार को भी फिल्म के गदर काट दिया था। अब मंगलवार को भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस की लंका लगा दी है। Sacnilk के ट्रेड के अनुसार 'एनिमल' ने मंगलवार को एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। आईये जानते है फिल्म की क्या रही तूफानी कमाई...
एनिमल ने 19वें दिन किया शानदार कलेक्शन (Animal Box Office Collection Day 19)
Sacnilk ने रिलीज के 19वें दिन के आंकडे़ बताए हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि एनिमल ने 19 दिसंबर को शानदार कमाई की है फिल्म ने तीसरे मंगलवार रिलीज के 19वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इतने कम समय में इतनी कमाई कर इतिहास रचा है। फिल्म की कुल कमाई 522.94 करोड़ हो गई है। इस वीकेंड तक फिल्म 600 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी।
'एनिमल' फिल्म 2024 जनवरी में ओटीटी (OTT) पर भी रिलीज हो जाएगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
Published on:
20 Dec 2023 09:55 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
