14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bobby Deol: बॉबी देओल को देख क्यों याद आए ‘पीले पीले ओ मेरे राजा’ के नाना, 30 साल बाद पर्दे पर दिखा वही जादू

Bobby Deol: बॉबी देओल: फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल के एंट्री डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इससे पहले ऐसा ही कुछ नाना पाटेकर ने भी किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 10, 2023

bobby_deol.jpg

नाना पाटेकर को कॉपी कर बॉबी देओल ने सर पर ग्लास रख किया 'जमाल कूदू' डांस

Bobby Deol: रणवीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग ने सबको चौका कर रख दिया है। बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग 'जमाल कूदू' सोशल मीडिया पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

बॉबी का एंथम ‘जमाल कुडु’
फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल का महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका स्क्रीन टाइम बहुत काम है, लेकिन उन्हें लोगों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म में बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बॉबी देओल का एंट्री सीन उनकी तीसरी शादी के मौके पर होता है, जहां वे धूमधाम से नृत्य करते हैं। वीडियो में गाने के साथ दिखाया जाता है कि बॉबी अपने स्वैग के साथ गिलास सिर पर रखकर डांस करते हैं।


'पीले पीले ओर मेरे राजा' में नाना
1993 में, फिल्म 'तिरंगा' रिलीज हुई थी, जिसमें नाना पाटेकर और राजकुमार ने मेन रोल में में थे। इस फिल्म के साथ ही, इसके गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए थे, और इसमें से एक गाना 'पीले पीले ओर मेरे राजा' में नाना पाटेकर ने अपने सिर पर गिलास रखकर एक दमदार डांस किया था। इस गाने का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस में फिल्म 'एनिमल' की धूम देखी जा रही है। पहले दिन फिल्म ने 63.8 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया, और 8 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 360.53 करोड़ रुपये तक पहुंचा। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन में 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके परिणामस्वरूप, फिल्म की कुल कमाई अब 398.53 करोड़ रुपये हो गई है। अगर कलेक्शन और बढ़ोतरी होती है, तो आज ही फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।