
अंकिता लोखंडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Ankita Lokhande on Mumbai Dust Storm: फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में अंकिता मुंबई में आई धूल भरी आंधी को देखकर ऐसे रिएक्शन दे रही हैं, जिससे लोग उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान कह रहे हैं।
अंकिता लोखंडे ने मुंबई में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। इसमें अंकिता धूल भरी आंधी और तूफान की तरफ इशारा करती हुई कह रही हैं, "ये क्या हो रहा है यार? ये क्यों हो रहा है ऐसे?" इसके बाद वीडियो के आखिर में अंकिता यह भी कहते हुए दिख रही हैं कि आई लव ईट।
सोशल मीडिया पर अंकिता का यह वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम इसको आंधी बोलते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये आपको अच्छा लग रहा होगा, लेकिन बेघर लोगों के बारे में सोचिए… वह कैसे रह रहे होंगे।'
Updated on:
14 May 2024 06:06 pm
Published on:
14 May 2024 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
