5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ankita Lokhnade ने साड़ी में तस्वीरें शेयर कर बताया खुश रहने का तरीका

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही अलग-अलग पोज देतीं दिख रही हैं।

2 min read
Google source verification
Ankita Lokhande Post

Ankita Lokhande Post

नई दिल्ली: अपने हुनर से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री और फिर बॉलीवुड का रुख करने वालीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने अपने फैंस को खुश कैसे रहें, इसके टिप्स दिए हैं।

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही अलग-अलग पोज देतीं दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, 'कैसे खुश रहे। हर सुबह तय करें कि आप अच्छे मूड में हैं।' अंकिता का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी अंकिता के इस पोस्ट पर दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया मैम, मुझे लगता है कि सुशांत की यह पसंदीदा साड़ी रही होगी क्योंकि इस साड़ी में मैंने आपको कई बार देखा है। और सुशांत के साथ भी आपने यही साड़ी पहनी थी।'

इससे पहले अंकिता ने एक और पोस्ट डाला था। जिसमें उन्होंने एक ओम मंत्र वाला पजामा पहन रखा था। इस पोस्ट के चलते अंकिता लोखंडे ट्रोल भी हो गई थीं। लोगों ने उन्हें इस तरह का पजामा पहने से मना किया। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें उस पोस्ट को डिलीट करने के लिए भी कहा। हालांकि अंकिता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अंकिता लोखंडे भी लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन सुशांत से जुड़ा कोई न कोई पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने सुशांत को लेकर पोस्ट किया था। इसमें लिखा हुआ था, 'समय तेजी से गुजर जाता है। जीवन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता रहता है, लेकिन कुछ यादें खास होती हैं जो कभी नहीं भुलाई जातीं। वह हमेशा हमारे साथ रहती हैं, खासकर उन लोगों की यादें जो हमारे करीबी होते हैं। सुशांत तुम हमेशा हमारी यादों में रहोगे।'