23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushant Singh Rajput की आत्महत्या से सदमे में फैंस, एक और फीमेल फैन ने फांसी लगातार किया सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या से सदमे में फैन 15 वर्षीय फीमेल फैन ने फांसी लगाकर किया सुसाडड...मिली डायरी में सुशांत को लेकर काफी कुछ लिखा....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jun 20, 2020

 सुशांत सिंह

सुशांत सिंह

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की आत्महत्या ( Suicide ) की बात को ना तो बॉलीवुड सेलेब्स पचा पा रहे हैं और ना ही उनके फैंस। उनके फैंस सुशांत ( Sushant ) के यूं अचानक चले जाने से डिप्रेशन में हैं और उनके कई ( Sushant Singh Rajput Fan ) फैंस उनकी मौत के सदमे को बर्दाशत नहीं कर पा रहे और एक के बाद एक जान दे रहे हैं। पहले एक 10वीं के छात्र ने सुशांत के गम में सुसाइड कर लिया तो अब 17 जून को उनकी एक 15 वर्षीय फैन ने अंडमान के पोर्ट ब्लेयर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
हालांकि, सुशांत की 15 वर्षीय फैन के आत्महत्या करने के बाद कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस ने उनकी डायरी बरामद की, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की चर्चा करते हुए काफी कुछ लिखा गया है।

डायरी में काफी कुछ लिखा सुशांत के बारे में
मृतका के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। पुलिस अब इस मामले को सुशांत की हत्या से जोड़कर देख रही है और मृतका की डायरी के आधार पर पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगा रही है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में भी एक स्कूल बॉय को मृत पाया गया था। उसके परिवार ने बतायाथा कि मरने से पहले लड़के ने अपने भाई को कहा था कि जब सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या जैसा कदम उठा सकतें हैं तो वह भी कर सकता है।

पहले भी डिप्रेशन में एक छात्र ने की आत्महत्या
बता दें कि पटना में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 17 साल की किशोरी सुशांत की मौत की खबर सुनकर सदमे में थी। वे 10वीं क्लास के अपने खराब रिजल्ट के कारण डिप्रेशन में थी। उसके परिवार ने सुशांत की मौत से जुड़ी खबरें देखने के लिए भी मना किया था, लेकिन बाद में उसने सुशांत की तरह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

डिप्रेशन से जूझ रहे थे सुशांत
सुशांत के आत्महत्या करने बाद सामने आया कि वे पिछले काफी दिनों से इंडस्ट्री में काम ना मिलने के चलते डिप्रशेन से जूझ रहे थे। खबर है कि वे डिप्रेशन की दवा लेते थे, लेकिन सुसाइड से कुछ दिन पहले उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था। ये बात खुद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताई। हालांकि उनके फैंस का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हुए भेदभाव के कारण सुशांत दुखी थे और इसलिए उन्होंने आत्महत्या की। मुबई पुलिस उनकी आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग