15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर फाइल्स को बकवास कहना प्रकाश राज को पड़ा मंहगा, अनुपम खेर ने कहा- ‘अपनी औकात…’

Anupam Kher On Prakash Raj: 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को खूब सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। हालांकि साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे बकवास बताया, जिसपर अब अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

2 min read
Google source verification
anupam kher

anupam kher

Anupam Kher On Prakash Raj: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपने बेहतरीन अभिनय के साथ साथ अपने बेबाकों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें इंडस्ट्री का धाकड़ विलेन भी कहा जाता है। हाल ही में एक्टर ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' को लेकर तीखी आलोचना दी थी। एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 'प्रोपेगैंडा फिल्म' बताते हुए इसे 'बकवास' कहा था। अब इसपर अनुपम खेर ने पलटवार किया है। हाल ही में इंटरव्यू में अनुपम खेर ने इसपर बात की। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि 'अपनी-अपनी औकात की बात करते हैं लोग। कुछ लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना पड़ता है। अगर लोग झूठ के दम पर अपनी जिंदगी जीने का फैसला करते हैं तो यह उनकी चॉइस है। मैं उन लोगों में से हूं, जिसने सच बोल कर जिंदगी जिया है। अब अगर किसी को झूठ बोलकर जीना है, वो उसकी मर्जी है।'

इससे पहले द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी प्रकाश झा को आड़े हाथ ले चुके हैं। उन्होंने पलटवार करते ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'एक छोटी सी फिल्म... The Kashmir Files ने Urban Naxals की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि उनकी एक पीढ़ी एक साल बाद भी परेशान है, अपने दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रही है। अंधकार राज, मैं भास्कर कैसे प्राप्त कर सकता हूं, वह/वह सब आपका है। हमेशा के लिए।'

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में लीन दिखे ये भोजपुरी स्टार्स

क्या था मामला-
प्रकाश राज ने केरल फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान 'द कश्मीर फाइल्स' पर कमेंट किया था। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के झूठे दावे का भी भी मजाक उड़ाया था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया। प्रकाश राज ने कहा था, 'द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे प्रोड्यूस किया है बेशर्म।

उन्होंने आगे कहा अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने भी उन पर थूका, लेकिन वे अब भी बेशर्म हैं। इस फिल्म का निर्देशक अभी भी कह रहा है, मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे ऑस्कर तो छोड़ो उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- राजामौली के खिलाफ बोलने पर भड़कीं कंगना