
नई दिल्ली | लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड स्टार्स घर में रहकर कुछ ना कुछ क्रिएटिव और फनी कर रहे हैं। इसी बीच अनुपम खेर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल, अनुपम का जो वीडियो ट्रेंड कर रहा है उसमें हमशक्ल दिख रहा है जिसका नाम बिट्टू बताया गया है। हैरानी की बात ये है कि बिट्टू नाम का ये हमशक्ल अनुपम के घर में घुसकर उनको ही परेशान करता हुआ दिख रहा है लेकिन ऐसा वो क्यों कर रहा है आइए हम आपको बताते हैं।
अनुपम खेर अपने फैंस के लिए कुछ नया और मजेदार लेकर आए हैं। उन्होंने एक नई सीरिज शुरू की है जिसका नाम है When Bittu Meets Anupam। इसमें उन्होंने इस कैरेक्टर को बचपन का नाम बिट्टू दिया है जिसे उन्होंने अपना दोस्त बताया है। उन्होंने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा- नई सीरीज बिट्टू मेरा बचपन का नाम है। अनुपम को परेशान करने में बिट्टू को बड़ा मजा आता है। इस सीरीज के माध्यम से अनुपम खेर ने अपने फैंस का पूरा मनोरंजन करने की कोशिश की है।
बता दें कि अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए कुछ ना कुछ संदेश देते रहते हैं, वो चाहे समाज से संबंधित हो या फिर देश में चल रही महामारी कोरोना वायरस से जुड़ा हो। हाल ही में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के बाल्ड लुक पर चुटकी लेते हुए कहा था कि गंजों की महफिल में आपका स्वागत है। फैंस भी कपिल देव के इस नए एक्सपेरिमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Published on:
22 Apr 2020 02:18 pm
