बॉलीवुड

ऐसी क्या मजबूरी कि फिल्म स्क्रीनिंग पर ऑटो में पहुंचे अनुपम खेर? एक्टर को देख हैरान रह गए लोग

Anupam Kher Movie Screening: इन दिनों अनुपम खेर अपनी फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑटो की सवारी करते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Feb 06, 2023
anupam kher

Anupam Kher Movie Special Screening: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री नीना गुप्ता की अपकमिंग फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' जल्द ही थिएटर में उतरने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया। ट्रेलर में अनुपम खेर और नीना गुप्ता के बीच कमाल की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीता था। यह फिल्म एक आम आदमी की जिंदगी पर बनी मसाला मूवी है, जिसे जयन वेणुगोपालन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। पिल्म के प्रोमोशन को लेकर पूरी स्टारकास्ट पसीना बहा रही है। अब इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अजीबो- गरीब सवाल पूछ रहे हैं।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो ऑटो रिक्शा की सवारी करते दिख रहे हैं। दरअसल एक्टर की आगामी फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ की दिल्ली में स्क्रीनिंग थी, उनके ड्राइवर ने उन्हें गलत थिएटर में छोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें ऑटो का सहारा लेना पड़ा।

वीडियो में देखा जा सकता है ऑटो की सवारी कर एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं। वो खुशी खुशी ऑटो से उतरते हैं और ड्राइवर से हाथ मिलाकर उन्हें पेमेंट करते हैं। ऑटो से उतरतक वो ड्राइवर से हाथ मिलाते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर पठान का जलवा बरकरार

उनपम खेर को ऑटो से उतरता देख वहां खड़े लोग चौक जाते हैं। भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। सब उन्हें देख हैरान रह जाते हैं और फोटो क्लिक करने लगते हैं। वो खुशी खुशी सिनेमाहॉल की तरफ बढ़ते हैं।

वीडियो के साथ अनुपम खेर ने लॉफ इमोजी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कुछ भी हो सकता है। कल दिल्ली में मेरी फिल्म ShivShastriBalboa की स्पेशल स्क्रीनिंग थी। ड्राइवर ने मुझे गलत थियेटर में उतार दिया! तो वक्त पर पहुंचने के लिए मुझे सूट-बूट में ऑटो में जाना पड़ा! बहुत मजा आया जमीन पे उतरकर।'

बता दें कि फिल्म 'शिव शास्त्री बल्बोआ' में अनुपम और नीना के साथ जुगल हंसराज, नरगिस फाखरी, शारिब हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म एक आम आदमी की जिंदगी पर बनी मसाला मूवी है, जिसे जयन वेणुगोपालन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- अब किसपर बरसीं कंगना रनौत?

Published on:
06 Feb 2023 02:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर