10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में खत्म हुई ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग, अनुपम ने ट्वीट कर दिल्लीवासियों का किया शुक्रियादा

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनने जा रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेकर आ रहे हैं। हाल में अनुपम ने दिल्ली में शेड्यूल की गई इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jul 05, 2018

anupam kher tweet delhi people accidental prime minister

anupam kher tweet delhi people accidental prime minister

बॅालीवुड स्टार अनुपम खेर जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनने जा रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेकर आ रहे हैं। हाल में अनुपम ने दिल्ली में शेड्यूल की गई इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस बारे में खुद अनुपम ने ट्वीट के जरिए बताया।

अनुपम ने लिखा, ' हमारी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का दिल्ली का शेड्यूल समाप्त हो गया है। एक ऐसे शहर में शूट करना बहुत अच्छा था जहां मैंने अभिनय (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के बारे में बहुत कुछ सीखा। यह इस शहर के कुछ शानदार कलाकारों के साथ काम करने का और सीखने का अनुभव रहा है। धन्यवाद दिल्ली।'

अनुपम खेर के अलावा हाल में फिल्म के एक और किरदार का नाम सामने आया है। खबरों के मुताबिक ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’फिल्म में टीवी शो ‘युद्ध’ में अमिताभ बच्चन की बेटी की भूमिका अदा कर चुकीं अभिनेत्री आहना कुमरा प्रियंका गांधी का रोल अदा करेंगी।

सूरज पंचोली के प्यार में पागल थी ये हसीन अदाकारा, प्रेग्नेंसी की खबर सुन कर लिया था सुसाइड, जानें क्या है पूरी कहानी

No data to display.

आहना कुमरा बनेंगी प्रियंका गांधी

आहना ने अपने इस किरदार के बारे में खुद जानकारी दी है। एक इंटरव्यू के दौरान आहना ने बताया कि,‘हां, मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हम अभी लुक पर काम कर रहे हैं, जब लुक पर फैसला हो जाएगा तो हम शूट शुरू कर देंगे। मैं इस रोल के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’ बता दें आहना आखिरी बार 2017 में आई फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ में नजर आईं थी।

अक्षय खन्ना निभाएंगे लेखक संजय बारू का किरदार

इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता अक्षय खन्ना ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’फिल्म में संजय बारू की भूमिका अदा करेंगे। संजय बारू की किताब पर ही आधारित है। पिछले साल ही इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था।

रेस-3 फिल्म के बाद सलमान-रेमो के रिश्ते में आई दरार, अनबन की खबर आई सामने

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग