15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुपम ने कुछ खास लोगों पर साधा निशाना, लिखा- मेरे देश के कुछ ‘खास’ ज्ञानियों पर ये…

अनुपम खेर (Anupam Kher) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 30, 2019

अनुपम ने कुछ खास लोगों पर साधा निशाना, लिखा- मेरे देश के कुछ 'खास' ज्ञानियों पर ये...

अनुपम ने कुछ खास लोगों पर साधा निशाना, लिखा- मेरे देश के कुछ 'खास' ज्ञानियों पर ये...,अनुपम ने कुछ खास लोगों पर साधा निशाना, लिखा- मेरे देश के कुछ 'खास' ज्ञानियों पर ये...,अनुपम ने कुछ खास लोगों पर साधा निशाना, लिखा- मेरे देश के कुछ 'खास' ज्ञानियों पर ये...

बॅालीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल में स्टार ने एक बार फिर ट्विटर पर एक ट्वीट जारी किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम ने अपने ट्वीट के जरिए कुछ खास लोगों पर निशाना साधा है।

एक्टर ने लिखा, 'मेरे देश के कुछ 'खास' ज्ञानियों पर ये शेर फिट बैठता है। उम्रभर बस यूं ही गलतियां करते रहे, धूल चेहरे पर लगी थी, और हम आइना साफ करते रहे। अनुपम के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।'

गौरतलब है कि कुथ दिन पहले अनुपम ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था कि जो खूब चर्चा में आया था। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी के कामों की तारीफ की थी। अनुपम ने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपके विचार, आपके कार्य देश की भलाई के लिए हैं। देश की अधिकतर जनता ये जानती है। इसीलिए आपको दोबारा इतने बड़े बहुमत से जिताया और जिताते रहेंगे। ये आपकी लोकप्रियता का सबूत है, जो लोग आपके देश के प्रति प्यार से डरते है। उनकी बौखलाहट जनता समझती है।