
'आश्रम' की एक्ट्रेस Anupriya Goenka बोलीं- 18 की उम्र में धार्मिक गुरु ने की गलत हरकत
मुंबई। प्रकाश झा ( Prakash Jha ) निर्देशित वेब सीरीज 'आश्रम चैप्टर 2- द डार्क साइड' ( Aashram Chapter 2 ) ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में बॉबी देओल ( Bobby Deol ) ने आध्यात्मिक गुरु का किरदार निभाया है। सीरीज में एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ( Anupriya Goenka ) ने डॉ. नताशा का रोल निभाया है। इसकी रिलीज के दौरान अनुप्रिया ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। एक्ट्रेस का दावा है कि एक आध्यात्मिक गुरु ने उनका 18 साल की उम्र में फायदा उठाने की कोशिश की। हालांकि वह बच निकलीं।
'किसी तरह बच निकली'
अनुप्रिया ने इंटरव्यू में दावा किया कि, 'मेरा पूरा परिवार उस आध्यात्मिक गुरु पर बहुत भरोसा करता था। मैं भी परिवार के साथ उस गुरु पर विश्वास करने लगी। उसकी बातें अच्छी थी, लेकिन, एक दिन मेरा भरोसा तब टूटा जब उसने मेरे लड़की होने का फायदा उठाने की हिमाकत की। उस समय मैं केवल 18 वर्ष की ही थी। मैंने उसे ऐसा कुछ भी नहीं करने दिया और किसी तरह बच निकली। हालांकि इस घटना ने मुझे अंदर तक हिला दिया और लम्बे समय तक डर बैठ गया।
'उन पर भरोसा करती थी'
एक्ट्रेस ने और खुलासा करते हुए बताया कि उस गुरु के इरादों पर मुझे कुछ मुलाकातों में ही शक होने लगा था कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। ऐसा भी समय आया जब इस शक को लेकर मैं खुद पर भी शक करने लगी क्योंकि उन पर भरोसा करती थी। उस सिचुएशन में मैंने अपने अंदर की आवाज सुनी और काफी झगड़ने के बाद बच निकलने में कामयाब रही।
'पद्मावत' में आईं नजर
अनुप्रिया ने कई बड़ी फिल्मों में सह-अभिनेत्री के रोल किए हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं 'पद्मावत', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर'। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वह वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' और 'आश्रम' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा 'द फाइनल कॉल', 'अभय','क्रिमिनल जस्टिस' और 'असुर-वेलकम टू योर डार्क साइड' में भी काम कर चुकी हैं। हिन्दी के अलावा वह तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2014 में वह हिन्दी फिल्म 'बॉबी जासूस' और 'डिशूम' में नजर आईं।
Published on:
12 Nov 2020 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
