25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का ने चिढ़ाया पति विराट को, मुंह बनाकर बोली- कोहली, क्या कर रहा है चौका मार ना

अनुष्का ने अपना वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,' वह क्रिकेट के मैदान को बहुत मिस कर रहा होगा। साथ ही करोड़ों फैंस का प्यार भी मिस कर रहा होगा, खासतौर पर ऐसे टाइप के फैन का। इसलिए मैंने ये अनुभव उसे कराया।'

2 min read
Google source verification
अनुष्का ने चिढ़ाया पति विराट को, मुंह बनाकर बोली- कोहली, क्या कर रहा है चौका मार ना

अनुष्का ने चिढ़ाया पति विराट को, मुंह बनाकर बोली- कोहली, क्या कर रहा है चौका मार ना

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देश लॉकडाउन है। अब स्टार्स भी बोर हो चुके हैं। इसलिए टाइम पास के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें अनुष्का क्रिकेट फैन बनी नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में विराट को चिढ़ाया है। अनुष्का ने अपना वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,' वह क्रिकेट के मैदान को बहुत मिस कर रहा होगा। साथ ही करोड़ों फैंस का प्यार भी मिस कर रहा होगा, खासतौर पर ऐसे टाइप के फैन का। इसलिए मैंने ये अनुभव उसे कराया।'

वीडियो में अनुष्का विराट की तरह देखकर कहती हैं, कोहली..., कोहली... ऐ... कोहली चौका मार ना, क्या कर रहा है...। अनुष्का-विराट का ये वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि दोनों ने हाल ही में देश में आए कोरोना संकट से बचने के लिए अपनी ओर से आर्थिक मदद की घोषणा की थी।