अब चूंकि सवाल यह उठता है कि अनुष्का इतने दिनों तक आखिर इस मुद्दे को लेकर चुप क्यों रहीं।। सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि क्या वो करण की इन हरकतों को दबाना चाहती थीं। यदि ऐसा था, तो फिर उन्होंने करण के ही शो में इसका खुलासा क्यों किया? ऐसे कई सवाल हैं, जो लोगों के जेहन में उठ रहे हैं। हम आपको एक बात बता दें कि यदि करण शो के दौरान अनुष्का से क्रश होने की बात नहीं करते, तो शायद अनुष्का, करण की उन गंदी हरकतों का दबा देतीं। दरअसल, हुआ यह है कि चैट शो के दौरान करण ने बातों ही बातों में करण ने कुबूला कि उन्हें अनुष्का पर क्रश हो गया था। करण की बातें सुनकर अनुष्का ने फिर बातें बताईं, उससे न सिर्फ कैटरीना के, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। अनुष्का की बातें सुनकर करण अवाक रह गए। अनुष्का ने कहा कि वो करण के ऊपर शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराने वाली थीं। अनुष्का का ये स्टेटमेंट सुन करण की नजरें शर्म से झुक गईं। अनुष्का यही नहीं रुकीं। अनुष्का ने आगे कहा कि, एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने भी मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन पर तुम्हारे खिलाफ शिकायत की थी।