
anushka Sharma property film became hit she went home and cried lot
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 may 1988 को हुआ था। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत शाहरुख़ ख़ान के साथ रब ने बना दी जोड़ी फ़िल्म से की थी। इस फ़िल्म को दर्शकों ने काफ़ी ज़्यादा पसंद किया था और इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़ तोड़ कमाई भी की थी। लगातार अनुष्का शर्मा के कई फ़िल्में हिट हो गई थी। जिसके बाद अनुष्का शर्मा को एक अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल हुई।
वहीं अनुष्का शर्मा की एक के बाद एक फ़िल्म हिट होने लगी। जिसको देखते हुए अनुष्का शर्मा ने अपनी फ़ीस भी बढ़ा दी। ख़बरों के अनुसार अनुष्का शर्मा 7 लेकर 10 करोड़ रुपये तक की फ़ीस लिया करती थी। अभिनेत्री ने कई अच्छी फ़िल्मों में काम किया है जो की सुपरहिट साबित हुई हैं। चलिए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
अनुष्का शर्मा की फ़ैमिली की बात करें तो उनके माता पिता अशिमा शर्मा और अजय कुमार शर्मा हैं। बता दें कि उनके पिता आर्मी अधिकारी थे। उनके पिता ने कारगिल वार्ड में भी अपनी अहम भूमिका दी थी। अनुष्का शर्मा के भाई की बात करें तो न किया भाई कर्णेश शर्मा फ़िल्म प्रोड्यूसर हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने कहा था कि उन्हें यह कहते हुए बेहद गर्व होता है कि वह एक सेना अधिकारी की बेटी है जो की एक अभिनेत्री होने से ज़्यादा मायने रखता हैं। मुझे अपने पिता पर बेहद ही ज़्यादा प्राउड होता हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की हैं। कपल सात में काफ़ी ज़्यादा ख़ूबसूरत लगते हैं कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम वमिका हैं।
रब ने बना दी जोड़ी से मिली सफलता के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्होंने कई फ़िल्मों में काम कर करोड़ों की संपत्ति बनाई हैं। आज भी अनुष्का शर्मा एक एड के लाखों रुपये लेती हैं। वह कई बड़े ब्रांड के लिए काम करती हैं। एड फ़िल्मों और एंडोर्समेंट के लिए वह क़रीब 10-12 लाख रुपये लेती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के पास कई सारी गाड़ियां और दिल्ली मुंबई में करोड़ों के घर भी मौजूद हैं। जिनकी क़ीमत करोड़ों में हैं।
विराट कोहली के साथ शादी करने के बाद दंपत्ति की कुल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई हैं। साल 2019 की बात करें तो अभिनेत्री 300 करोड़ की मालकिन थी। वहीं साल 2019 में विराट कोहली की संपत्ति 900 करोड़ थी। विराट अनुष्का की कुल संपत्ति बारा अरब रुपया साल 2019 में थी। एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी पहली फिल्म के हिट होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें अवॉर्ड जरूर मिलेगा। उस वक्त फिल्मफेयर की बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। लेकिन अवॉर्ड असिन को मिला और यह वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं। वो घर जाकर खूब रोई थीं।
Updated on:
01 May 2022 02:04 pm
Published on:
01 May 2022 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
