Anushka Sharma Shared The News Of Becoming A Mother On Social Media
नई दिल्ली। Rab Ne Bana Di Jodi जोड़ी फेम एक्ट्रेस Anushka Sharma ने पति Virat Kholi संग आज सवेरे अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस संग एक खुशखबरी दी है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले यूजर्ज का सिलसिला शुरू हो गया है। जिंदगी का एक और नया पाठ शुरू करने से उनके चाहने वालें दोनों के के लिए बेहद ही खुश हैं। दरअसल, जल्द ही Virushka दो से तीन होने वाले हैं। यानी कि उनके घर में एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें Anushka का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।
View this post on InstagramAnd then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अभिनेत्री Anushka Sharma ने अपने इंस्टाग्राम पर पति Virat Kholi संग तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- "और हम दो से तीन हो जाएंगे। आने वाले साल 2021 में"। Anushaka की इस गुड न्यूज़ से सभी लोग काफी खुश हो गए और कमेंट बॉक्स में उन्हें बधाई देने लगे। तस्वीर में कपल बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। साथ ही माता-पिता बनने की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है। इस बीच Anushka ब्लैक एंड व्हाइड पोलका ड्रेस में नज़र आई हैं। वहीं Virat ग्रे टी-शर्ट पहने दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर कपल की तरफ से ये खुशखबरी खूब ट्रेंड कर रही है।
बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma ने 11 दिंसबर 2011 में भारतीय क्रिकेटर कप्तान Virat Kholi संग शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने इटली के Borgo Finocchieto Resorts में की थी। यह एक ग्रेंड शादी थी। वहीं 21 दिसंबर को कपल ने दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन दिया था। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां शमिल हुई थीं।कपल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। वहीं अब ये कपल अपनी लाइफ को आगे बढ़ते हुए जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।
Published on:
27 Aug 2020 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
