
Virat Kohli and Anushka Sharma
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं। वहीं यूएई में चल रहा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग 2020) भी अब खत्म हो गया है। तो ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) जल्द ही इंडिया लौटने वाले हैं। प्रेग्नेंसी में भी अनुष्का कई बार ऑडिटोरियम से अपने पति का आईपीएल (IPL) मैच देखने पहुंची हैं। इसी बीच अनुष्का ने अपने पति विराट का एक राज खोल दिया है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसमें विराट बड़े ही मजेदार तरीके से अपने जूते साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का द्वारा शेयर की गई विराट की ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल, फोटो में विराट अपने जूते टूथब्रश से साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में इस फोटो को साझा किया है। अनुष्का ने बताया भी कि विराट ने टूर में जाने से पहले अपने जूते कुछ इस तरह से साफ किए थे। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है- टूर से पहले पति को अपने स्पाइक्स को धोते हुए पकड़ा। विराट ने इस दौरान ग्रे कलर की सैंडो और चश्मा लगा रखा है। विराट की इस तस्वीर से साफ है कि वो अपना काम खुद करने में विश्वास करते हैं। बड़े ही ध्यान से एक कॉमन मैन की तरह विराट अपने जूतों को साफ कर रहे हैं। फैंस को विराट का यही अंदाज बेहद पसंद आता है।
बता दें कि विराट भारत लौटने के बाद अब पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। पहले वो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने वाले थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विराट ने अपने लिए BCCI से छुट्टी मांगी थी। जिसके बाद उन्हें पितृत्व अवकाश प्रदान करते हुए छुट्टी दी गई है। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले अनुष्का ने विराट का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने विराट के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थी और उनके गाल पर किस करते हुए बर्थडे विश किया था। इन दिनों अनुष्का के चेहरे पर एक अलग ही ग्लों देखने को मिल रहा है।
Published on:
11 Nov 2020 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
