25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anushka Sharma और विराट कोहली की रोमांटिक फोटो देखकर प्रियंका चोपड़ा के निकल पड़े आंसू

फिल्म इंडस्ट्री सेलेब्स अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के आंखों में इन तस्वीरों को देखकर आंसू आ गए।

2 min read
Google source verification
priyanka_chopra.jpg

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने उन्हें बधाई दी। वहीं, उनकी आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बड़े खास अंदाज में पति विराट कोहली को बर्थडे विश किया।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ विराट कोहली भी हैं। पहली तस्वीर में अनुष्का और विराट एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अनुष्का ने विराट के गाल पर किस करती दिख रही हैं। तस्वीरों में दोनों के मजबूत बॉन्ड को साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक हार्ट वाला इमोजी कैप्शन में डाला। दोनों की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

साथ ही फिल्म इंडस्ट्री सेलेब्स अनुष्का की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के आंखों में इन तस्वीरों को देखकर आंसू आ गए। दरअसल, प्रियंका ने रोने वाला इमोजी कमेंट किया है। साथ ही दिल वाला इमोजी भी डाला है। इसके साथ ही जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट कर लिखा- मेरे फेवरिट।

अनुष्का शर्मा की वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इसमें उनके साथ एक्टर शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन दिनों अनुष्का अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं।