
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चे अकाय और वामिका के पहले रक्षाबंधन की झलक फैंस के साथ शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने अकाय और वामिका के रक्षाबंधन की फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन सेलिब्रेशन की झलकियां देखने को मिल रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों के पहले रक्षाबंधन की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में दो हुए दो बुनी हुई कार के आकार की राखियों की फोटो शेयर की है जिसे किनारों पर धागे से बांधा गया है। दोनों राखियों में काले और सफेद बटन हैं और ऊपर गुगली आंखें दिख रही है। एक राखी का रंग हरे रंग का है, जबकि दूसरी नारंगी रंग की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी रक्षाबंधन" और दो पिंक हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने अपने बच्चों की फोटो को शेयर किया है पहले भी कई बार एक्ट्रेस ने वामिका और अकाय की फोटो शेयर की है। अनुष्का ने जब भी अपने बच्चों की फोटो को शेयर किया है उसमें कभी भी वामिका और अकाय का चेहरा नजर नहीं आया है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2021 में कपल ने अपने पहले बच्चे बेटी वामिका का स्वागत किया था। इसके बाद साल 2024 में अपने दूसरे बच्चे बेटे अकाय का जन्म हुआ था।
Updated on:
20 Aug 2024 10:08 am
Published on:
20 Aug 2024 10:08 am
