
Anushka sharma
बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के संपर्क में रहते हैं। अब सोशल मीडिया के जरिए ही अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी तय की गई है। इसमें अनुष्का शर्मा सोशल साइट्स पर सबसे ज्यादा बिजी और प्रभावशाली एक्ट्रेस बन गई हैं। एक सर्वे के अनुसार अनुष्का को यह खिताब दिया गया है। सर्वे के आंकड़े फेसबुक, ट्विटर और कुछ और सोशल साइट्स के आधार पर एकत्र किए गए हैं। इसमें अनुष्का को 71.90 अंक मिले हैं।
'जीरो' में व्यस्त हैं अनुष्का
हाल में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बावजूद उनकी शोहरत में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। अनुष्का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीरों' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
प्रियंका दूसरे स्थान पर
अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल में अमरीकन टीवी शो 'क्वांटिको सीजन 3'की शूटिंग खत्म की है। प्रियंका को सोशल मीडिया पर प्रभावशाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। उन्हें इस सर्वे में 50.34 अंक मिले।
दीपिका को मिला तीसरा स्थान:
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें इस सर्वे में 40.09 अंक मिले हैं। हाल में दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' ने बड़ी कामयाबी हासिल की। फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपए कमाए। साथ ही दीपिका की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। दीपिका का नाम बालीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। इसके बावजूद दीपिका को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है।
इन अभिनेत्रीयों को भी मिली जगह
इस लिस्ट में बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को भी जगह मिली है। जिनमें कंगना रनौत , सोनम कपूर , सनी लियोनी, श्रद्धा कपूर, विद्या बालन , तापसी पन्नू और माधूरी दीक्षित के नाम शामिल हैं।
Published on:
25 Mar 2018 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
