
धुरंधर के दोनों पार्ट्स एक साथ आएंगे थिएटर में! (फोटो सोर्स: x)
Dhurandhar extended version: 'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच सोशल मीडिया पर एक नई अफवाह तेजी से फैल रही है और कहा जा रहा है कि मेकर्स दोनों फिल्मों धुरंधर और धुरंधर 2 को मिलाकर एक बड़ा और एक्सटेंडेड डायरेक्टर कट रिलीज करने वाले हैं। बता दें, इस कंबाइंड वर्जन की लंबाई लगभग 7 घंटे 30 मिनट की हो सकती है, जो अब तक का सबसे लंबा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होने वाला है और इसे सुन फैंस के बीच हलचल मच गई है की सच में ऐसा होने वाला है, क्या।
इस खबर के बीच ये भी बताया जा रहा है कि ये एडिशन अनसेंसर्ड होगा और खास प्रीमियम फॉर्मेट्स जैसे IMAX, डॉल्बी सिनेमा, HDR, और EPIQ में रिलीज किया जाएगा। ये एक ऐसा मौका होगा जब दर्शक एक ही बार में पूरी कहानी का लुफ्त उठा पाएंगे। दरअसल, अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक नोटिस नहीं आया है। बता दें, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इस वजह से ये अफवाह ही बनी हुई है और इसे सच मानने से पहले आपको अभी इंतजार करना होगा।
इतना ही नहीं, इसमें दिलचस्प बात ये है कि एक ऐसी ट्वीट से आई है जिसे एक्टर पार्थ चतुर्वेदी ने साझा किया था। उनके ट्विटर बायो में लिखा है कि "आज के पोस्ट पर भरोसा मत करो, ये अप्रैल फूल डे के पोस्ट भी हो सकते हैं।" बता दें, दोनों फिल्मों की कहानी जटिल और सस्पेंस के कारण इसे एक साथ जोड़ना मेकर्स के लिए एक बड़ी क्रिएटिव और चुनौती भी होगी। फिलहाल 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई जारी है और फोकस इसी पर है। बता दें, इन अफवाहों को गंभीरता से न लें और ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें।
बता दें, 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे बड़े स्टार शामिल हैं, जो इस फिल्म को दमादार बनाते नजर आए है और इनकी एक्टिंंग काफी सराहनीय है।
Updated on:
02 Apr 2026 09:50 am
Published on:
02 Apr 2026 09:50 am
