2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफेद जीप और दादागिरी… दो बार जेल, पुलिस भी रहती थी इस फेमस एक्टर के पीछे, फिर ऐसे बना सुपरस्टार

Bollywood Actor: इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर जिनके पिता हीरो बनने आए थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया, पर वो सपना उनके बेटे ने पूरा कर दिया। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की जिन्होंने पहली फिल्म से ही अक्षय कुमार का पत्ता साफ कर दिया था।

3 min read
Google source verification
Ajay Devgn went twice a jail in college days how first movie sign and replace akshay kumar

अजय देवगन जन्मदिन

Ajay Devgn Birthday: आज बॉलीवुड के 'सिंघम' यानी अजय देवगन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्मे अजय आज भले ही अपनी संजीदगी और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हों, लेकिन उनके कॉलेज के दिन किसी फिल्मी विलेन से कम नहीं थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं उनके जीवन का वो किस्सा, जब बीच सड़क पर उनकी जमकर पिटाई हुई थी।

कॉलेज के 'गुंडे' और वो सफेद जीप (Happy Birthday Ajay Devgn)

अजय देवगन उन दिनों मुंबई के कॉलेज में अपनी 'दादागिरी' के लिए मशहूर थे। उनका अपना एक गैंग था जिससे बाकी छात्र थर-थर कांपते थे। अजय खुद को किसी गुंडे से कम नहीं समझते थे- आवारागर्दी करना, स्टंट करना और लड़कों को पीटना उनके लिए आम बात थी। इसी चक्कर में उन्हें दो बार जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

किस्सा उनकी उस मशहूर सफेद जीप का है। एक दिन अजय अपने दोस्तों के साथ तेज रफ्तार में जीप दौड़ा रहे थे। तभी एक पतली गली में पतंग के पीछे भागता हुआ एक बच्चा अचानक जीप के सामने आ गया। अजय ने समय रहते ब्रेक तो लगा दिए, बच्चा बच गया, लेकिन वह डर के मारे जोर-जोर से रोने लगा।

जब भीड़ ने घेरा और हुई साजिद खान की पिटाई (Ajay Devgn College Days)

बच्चे को रोता देख मोहल्ले के 20-25 लोग जमा हो गए और अजय के गैंग को घेर लिया। अजय उस वक्त जवान थे, खून गर्म था, तो वह लोगों से बहस करने लगे। मामला बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। भीड़ ने अजय और उनके दोस्तों को करीब 10 मिनट तक जमकर पीटा। दिलचस्प बात यह है कि उस दिन मार खाने वाले दोस्तों में मशहूर डायरेक्टर साजिद खान भी शामिल थे।

जब इस पिटाई की खबर अजय के पिता और मशहूर स्टंट मास्टर वीरू देवगन को मिली, तो वह आगबबूला हो गए। वह अपनी फिल्म सिटी से करीब 150 फाइटर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था, लेकिन वीरू देवगन ने उन लोगों को जमकर हड़काया जिन्होंने उनके बेटे पर हाथ उठाया था।

अक्षय कुमार का पत्ता कटा और मिला 'फूल और कांटे' (Ajay Devgn Birthday Special)

अजय के पिता वीरू देवगन खुद हीरो बनने आए थे, लेकिन बन गए स्टंट मास्टर। उन्होंने ठान लिया था कि वह अपने बेटे 'विशाल' (अजय का असली नाम) को हीरो जरूर बनाएंगे। उन्हीं दिनों डायरेक्टर कुक्कू कोहली अपनी फिल्म 'फूल और कांटे' के लिए अक्षय कुमार को कास्ट कर चुके थे, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे।

एक दिन कुक्कू कोहली वीरू देवगन के ऑफिस पहुंचे, जहां उनकी नजर दीवार पर टंगी अजय की फोटो पर पड़ी। उन्होंने देखते ही कह दिया, "वीरू, तुम्हारा बेटा ही मेरी फिल्म का हीरो बनेगा।" अजय ने 'जंजीर' के डायलॉग बोलकर ऑडिशन दिया और अक्षय कुमार का पत्ता कट गया।

फराह खान की वो भविष्यवाणी

जब अजय ने अपने दोस्तों को बताया कि वह हीरो बनने वाले हैं, तो सबने उनके लुक्स का मजाक उड़ाया। लेकिन भीड़ में एक लड़की ऐसी थी जिसने अजय का हाथ पकड़ा और कहा, "इनकी बातों पर ध्यान मत देना, तू एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा।" वह लड़की कोई और नहीं, बल्कि आज की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान थीं। फराह की वह बात आज सच साबित हो चुकी है और अजय देवगन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं।